कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार में आठ सहित पौड़ी जिले में 45 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी जिले में 45 नये मामले प्रकाश में आये है। जिसमें आठ कोटद्वार, यमकेश्वर ब्लॉक के नौ, जयहरीखाल ब्लॉक के पांच शामिल है। गत शुक्रवार को जिले में कोरोना के 14 केस आये थे।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार बलभद्रपुर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, भवानी इनकलेव काशीरामपुर तल्ला निवासी 54 वर्षीय पुरूष, कोटद्वार निवासी 50 वर्षीय महिला, घमण्डपुर निवासी 11 वर्षीय बालक, 66 वर्षीय पुरूष, अपर कालाबड़ निवासी 29 वर्षीय महिला, सिगड्डी निवासी 26 वर्षीय महिला, अपर कालाबड़ निवासी 62 वर्षीय पुरूष, एकेश्वर ब्लॉक के सकिण्डा गांव निवासी 63 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय पुरूष, बीईओ कार्यालय जयरीखाल में कार्यरत 48 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, 42 वर्षीय महिला कर्मचारी, 52 वर्षीय महिला कर्मचारी, 44 वर्षीय महिला कर्मचारी, सदर बाजार लैंसडौन निवासी 63 वर्षीय पुरूष, द्वारीखाल ब्लॉक के सिलोगी चेलूसैंण निवासी 51 वर्षीय पुरूष, रिखणीखाल निवासी 21 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिये थे।
वहीं यमकेश्वर ब्लॉक के नैल निवासी 48 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय पुरूष, बिनबारा निवासी 22 वर्षीय युवती, भृगुखाल निवासी 35 वर्षीय पुरूष, भृगुखाल निवासी 65 वर्षीय पुरूष, लक्ष्मणझूला निवासी 50 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय पुरूष, किमसार निवासी 49 वर्षीय महिला, धारकोट यमकेश्वर निवासी 18 वर्षीय युवक, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, कापासेड़ा दिल्ली निवासी 55 वर्षीय पुरूष, कल्जीखाल निवासी 86 वर्षीय वृद्ध, बिडोली पाबौ ब्लॉक निवासी 60 वर्षीय महिला, चपलोडी निवासी 48 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 52 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय युवती, 32 वर्षीय पुरूष, ऋषिकेश निवासी 49 वर्षीय महिला, पाबौ ब्लॉक निवासी 43 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 56 वर्षीय महिला, रामलीला मैदान श्रीकोट निवासी 16 वर्षीय बालक, चोरखंडी निवासी 27 वर्षीय महिला, नर्सरी रोड श्रीनगर गढ़वाल 37 वर्षीय पुरूष, पटसोली तल्ला निवासी 27 वर्षीय पुरूष, बैरगांव निवासी 56 वर्षीय महिला, श्रीकोट गंगनाली निवासी 12 वर्षीय बालिका में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!