बिग ब्रेकिंग

कोटद्वार में बढ़ रहा कोरोना, चार गलियां सील

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन आठ से बीस मरीज आ रहे है। शनिवार को पौड़ी जिले में 42 नये कोरोना मरीज सामने आये है। जिसके कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के 17 मरीज भी शामिल है। सिताबपुर कोटद्वार में शनिवार को छ: लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर प्रशासन ने सिताबपुर की चार गलियों को सील कर दिया है। उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि सिताबपुर में चार गलियों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। उक्त गलियों में निवास करने वाले छ: लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार सिताबपुर कोटद्वार निवासी 52 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय पुरूष निम्भूचौड़ निवासी 41 वर्षीय पुरूष, आमपड़ाव निवासी 54 वर्षीय पुरूष, शिब्बूनगर कोटद्वार निवासी 32 वर्षीय महिला, जौनपुर कोटद्वार निवासी 76 वर्षीय वृद्धा, बालासौड़ निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, ग्रास्टनगंज निवासी 37 वर्षीय महिला, सनेह रोड निवासी 30 वर्षीय पुरूष, प्रताप नगर कोटद्वार निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, विशनपुर कुम्भीचौड़ 18 वर्षीय युवक, रतनपुर सुखरौ निवासी 48 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, ग्वीनबड़ा द्वारीखाल ब्लॉक निवासी 15 वर्षीय युवक, रिखणीखाल निवासी 54 वर्षीय पुरूष, परमार्थ निकेतन यमकेश्वर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध, पौखाल जयहरीखाल निवासी 54 वर्षीय पुरूष, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 44 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गंगाभोगपुर देहरादून निवासी 23 वर्षीय युवती, रूद्रप्रयाग निवासी 45 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, हरियाणा निवासी 33 वर्षीय पुरूष, 76 वर्षीय वृद्ध, नागराजा मोहल्ला श्रीकोट निवासी 29 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 36 वर्षीय पुरूष, 59 वर्षीय पुरूष, नियर रामलीला मैदान पौड़ी निवासी 48 वर्षीय पुरूष, जिला अस्पताल में भर्ती 54 वर्षीय पुरूष, फरीदाबाद हरियाणा निवासी 30 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय पुरूष, करनाल हरियाणा निवासी 32 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 33 वर्षीय पुरूष, संगम विहार दिल्ली निवासी 40 वर्षीय महिला, बुराड़ी दिल्ली निवासी 45 वर्षीय पुरूष, मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, खांडा श्रीकोट श्रीनगर निवासी 21 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!