बिग ब्रेकिंग

लैंसडौन में हुई हर्ष फायरिंग, महिला घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। लैंसडौन कोतवाली क्षेत्र में बीती शुक्रवार देर रात को नामकरण समारोह में एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर महिला को घायल कर दिया। घायल महिला के अनुसार हर्ष फायरिंग होने के कारण एक गोली उसके पैर में लगी है, हर्ष फायरिंग की सूचना के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि लैंसडौन में एक नामकरण समारोह में हुई हर्ष फायरिंग की जानकारी उनके संज्ञान में है। जिसमें एक महिला घायल हुई है। घटना की रिपोर्ट स्थानीय कोतवाली में दर्ज करने के निर्देश दिये गये है। जबकि घायल महिला के अनुसार हर्ष फायरिंग करने वाले को वह नहीं जानती है, लेकिन महिला ने अन्य लोगों के हवाले से बताया कि वह शराब की दुकान में रहता है। उसने जब गोली चलाई तो एक गोली उसके पैर में लगी जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया, जहां उसने पत्रकारों को बताया कि घटना के बाद पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पकड़कर ले गई थी, लेकिन उसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

महिला मूल से नेपाल की रहने वाली है। डेरियाखाल लैंसडौन निवासी 35 वर्षीय माया देवी पत्नी दल बहादुर ने बताया कि बीती शुक्रवार रात को वह अपने पति के साथ लैंसडौन में अपने भांजे के नामकरण समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान समारोह में मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक करीब साढ़े 11 बजे अपनी रिवाल्वर से हवा में एक फायर कर दी। जबकि दूसरी गोली उनके पैर में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को परिजनों ने यहां राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। पीड़िता माया देवी ने बताया कि शराब की भट्टी वाले ने फायर किया है और उनके भांजे ने उससे दो गोली भी छीनी है। इस मामले की शिकायत लैंसडौन कोतवाली में की गई है। साथ ही फायर करने वाली रिवाल्वर को कोतवाली में जमा करवा दी है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!