कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार में सड़कों पर पड़ी निर्माण सामग्री बनी मुसीबत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शहर में जगह-जगह सड़क किनारे पड़े निर्माण सामग्री के ढेर आसानी से देखे जा सकते हंै। निर्माण सामग्री बिखरकर अक्सर सड़क पर आ जाती है, जिसके कारण दुपहिया वाहन सवार इसकी चपेट में आकर घायल हो जाते है। नगर निगम के वार्ड नंबर दो के कुम्भीचौड़-सनेह मार्ग पर जगह-जगह निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। रात के समय निर्माण सामग्री के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं दिन के समय आवागमन बाधित हो रहा है। पिछले दो-तीन दिन से उक्त मार्ग पर निर्माण सामग्री फैली पड़ी है। जिससे पैदल राहगीरो व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वाहन चालक निर्माण सामग्री से टकराकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे हैं।
नगर क्षेत्र की मुख्य व संपर्क मार्गों पर बिखरी भवन सामग्री राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। आये दिन लोग इन पर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन यह सब जानते हुए भी प्रशासनिक अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। वर्तमान में कुम्भीचौड़-सनेह मार्ग पर काम चल रहा है। इस कारण सड़क पर रेत, बजरी, पत्थर आदि निर्माण सामग्री रखी जा रही है। सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री यहां से गुजरने वाले राहगीरों व आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यह मार्ग सनेह क्षेत्र को कोटद्वार शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर हर समय वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, लेकिन सड़क पर निर्माण सामग्री बिखरी होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था अपनी निर्माण सामग्री सड़क किनारे डालकर उसकी देखभाल नहीं करती है। लिहाजा अब यह निर्माण सामग्री सड़क पर आकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कुम्भीचौड़ में सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री सड़क पर आ जाने से दिनभर में अनेक दुपहिया वाहन सवार फिसलकर यहां गिर रहे है, पर लापरवाह कार्यदायी संस्था को अपनी निर्माण सामग्री से होने वाले हादसों से कोई लेना देना नही है। सोमवार को इस मार्ग पर निर्माण सामग्री के कारण बड़ी दुर्घटना होते होते बची।
उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा का कहना है कि इस तरह सड़क पर निर्माण सामग्री रखना गलत है। अगर मजबूरी में सड़कों पर निर्माण सामग्री रखवायी जाती है तो उसे शीघ्र ही हटा लेना चाहिए। लेकिन कई कई दिनों तक सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!