बिग ब्रेकिंग

कोटद्वार में टैक्स लगाने के निगम बोर्ड के प्रस्ताव पर मचा बवाल: सुरेन्द्र सिंह नेगी की प्रेस कॉन्फ्रेस तो विरोधियों ने फूंका महापौर का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र में व्यवसायिक सम्पत्तियों पर गृहकर लागू करने से उपजे बवाल के बीच आज मंगलवार को पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अपनी पत्नी महापौर का बचाव करते हुए स्वीकार किया कि नगर निगम बोर्ड ने 25 फरवरी 2020 को कोटद्वार नगर निगम के समस्त क्षेत्रों में व्यवसायिक सम्पत्तियों पर गृहकर लगाये जाने का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन यह प्रस्ताव न तो महापौर और न ही किसी पार्षद द्वारा बोर्ड बैठक में लाया गया था। यह प्रस्ताव सरकार के प्रतिनिधि नगर आयुक्त द्वारा बोर्ड बैठक में लाया गया था। जिसे पास करना बोर्ड की मजबूरी थी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव की पुष्टि के बाद ही इसको लागू किया जाना था, लेकिन तब से लेकर अब तक बोर्ड बैठक न होने के कारण यह प्रस्ताव अस्तित्व में नहीं आया था किन्तु इस बीच सरकार द्वारा अध्यादेश जारी कर नगर निगम क्षेत्र की व्यवसायिक सम्पत्तियों पर गृहकर लगाने का टैरिफ जारी कर दिया गया, जिससे बोर्ड प्रस्ताव की कोई अहमियत नहीं रह गई है।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने महापौर श्रीमती हेमलता नेगी की उपस्थिति में स्पष्ट कहा कि वे कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में इस टैक्स को नहीं लगने देगें। जिसका वे भरपूर विरोध करेगें। उन्होंने कहा कि सत्तादल भाजपा भ्रम फैलाने में माहिर है, पिछले चुनाव में उसने भगवंत ग्लोबल के भवन को मस्जिद बताकर भरपूर दुष्प्रचार किया।
ज्ञातव्य हो कि पिछले एक महीने से कोटद्वार नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत व्यवसायिक सम्पत्तियों पर गृहकर लगाने की अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद जनता में भारी आक्रोश बन गया था। जिसका नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी और उनके पति पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने जनता के आक्रोश को सरकार के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल कर जगह-जगह टैक्स के विरोध में जनजागरूकता सभाएं व जनसम्पर्क किया किन्तु आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि को नगर निगम की 25 फरवरी 2020 को हुई बैठक के प्रस्ताव जिसमें नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वत: ही नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत व्यवसायिक सम्पत्तियों पर गृहकर लगाने का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया था, वह एक बम के रूप में जिन्न की तरह बाहर निकला और उसने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी और उनकी पत्नी महापौर श्रीमती हेमलता नेगी को कटघरे में खड़ा कर दिया। जिसकी सफाई के लिए उन्हें आज मंगलवार को पत्रकारों के बीच आकर अपनी बात कहनी पड़ी।

महापौर कुछ नहीं बोली
कोटद्वार में चल रहे टैक्स बवाल पर बोतल से बाहर निकले जिन्न की तरह नगर निगम बोर्ड के प्रस्ताव पर आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के साथ मौजूद नगर निगम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने नगर निगम के प्रस्ताव और व्यवसायिक सम्पत्तियों पर कुछ भी नहीं बोला, जो कुछ बोला उनके पति ने कही बोला और उन्होंने ही नगर निगम बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पास करने की परिस्थितियों और मजबूरी का बखान किया। साथ ही कहा कि अभी जो टैक्स लग रहा है वह नगर निगम के बोर्ड प्रस्ताव के तहत नहीं लगाया जा रहा है बल्कि सरकार द्वारा जारी शासनादेश के तहत लगाया जा रहा है।

भाजपा व भाजयुमो ने फूंका महापौर का पुतला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम महापौर का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को कोटद्वार की बुद्धिजीवी जनता के बीच लेकर जाएगी। साथ ही कोटद्वार नगर निगम के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएगी।


मंगलवार को भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता मालवीय उद्यान में एकत्रित हुए। जहां से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कांग्रेस मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झण्डाचौक पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं ने मेयर के पुतले को आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं ने मेयर श्रीमती हेमलता नेगी एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र्र ंसह नेगी पर कोटद्वार की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी 2020 को नगर निगम की बोर्ड बैठक में गैर आवासीय सम्पत्तियों में गृहकर लगाने का प्रस्ताव लाया गया, जिसका विरोध करते हुए भाजपा पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया। लेकिन निगम की इसी बोर्ड बैठक में गैर आवासीय सम्पत्तियों में गृहकर लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर श्रीमती हेमलता नेगी एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र्र ंसह नेगी नगर निगम बोर्ड द्वारा लगाए गए कर का विरोध करने का ढोंग कर रहे है। पहले तो खुद जनता के लिए कर लगाने की बीमारी पैदा कर रहे है वहीं अब इसके खिलाफ होने का झूठा दिखावा कर रहे है। पुतला दहन करने वाले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, प्रवेश प्रवक्ता भाजयुमो अमित भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र्र ंसह बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन जसोला, पंकज भाटिया, सुनीता कोटनाला, रश्मि राणा, शशिबाला केष्टवाल, दीपू पोखरियाल, गजेन्द्र मोहन धस्माना, सुरेन्द्र गुसांई, लीला कर्णवाल, अरूण मोहन डोबरियाल, आशु नेगी, गौरव जोशी, सार्थक त्रिपाठी, लक्ष्मण बिष्ट, अनीता रावत, कमल नेगी, गायत्री भट्ट, अनीता शर्मा, पिंकी खंतवाल, मनमोहन पाण्डेय, रजत भट्ट, जितेन्द्र नेगी, जयदीप नौटियाल, पूनम खंतवाल, रजनीश बेबनी, मोहन कंडवाल, सुधीर बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

नाकामियों को छुपाने के लिए मेयर ने लिया झूठ का सहारा  
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की सरकार कोटद्वार के विकास के लिए संकल्पबद्ध है, लेकिन कोटद्वार की महापौर राजनीतिक दूरभावना से कार्य कर रही है। जिस कारण नगर निगम क्षेत्र में विकास योजनाएं प्रभावित हो रही है। उनका असली मकसद कोटद्वार की जनता की सेवा करना नहीं अपितु 2022 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर वह जनता को झूठी बातों से गुमराह करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमाई हुई है। जबकि इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की है। आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा लगा हुआ और जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर निगम बोर्ड गठन के दो वर्ष बाद भी कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नगर निगम द्वारा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मेयर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है, लेकिन अब जनता को उनके झूठ का पता चल चुका है। जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि महापौर और कांग्रेस पार्टी सम्पत्ति कर मामले में जनता को गुमराह कर रहे है। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज ने कोटद्वार नगर निगम की महापौर जहां व्यवसायिक सम्पत्तियों पर गृहकर लगाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित करवाती है, वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को चमकाने के लिए भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह कर रहे है। बोर्ड बैठक में टैक्स लगाने का प्रस्ताव लाकर और उसी टैक्स के लिए जनता के बीच में विरोध करने का नाटक कर रहे है। भाजपा उनके दोहरे चरित्र को जनता के बीच लेकर जाएगी और कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करेगी।

आप ने फूंका स्थानीय विधायक और महापौर का पुतला
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में सम्मिलित क्षेत्रों के गैर आवासीय सम्पत्तियों पर कर लगाये जाने का विरोध करते हुए स्थानीय विधायक एवं काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत व नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम की 25 फरवरी 2020 को हुई बोर्ड बैठक में नगर निगम में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सम्पत्तियों पर कर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया और अब कोटद्वार की जनता को गुमराह करने के लिए नगर निगम महापौर द्वारा कर लगाये जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा भी गैर आवासीय सम्पत्तियों पर कर के विरोध में जन जागरूकता अभियान मेयर के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की वर्तमान प्रदेश सरकार, कांग्रेस पार्टी, कोटद्वार नगर निगम की महापौर व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी कर के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे है। पुतला दहन करने वालों में लोकसभा प्रभारी शशि मोहन कोटनाला, सेक्टर प्रभारी सूरज सुयाल, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा, गजेन्द्र चौहान, शिवकुमार धस्माना, ललित मोहन किर्दवाल, ललित कोठियाल, नन्द किशोर जखमोला, महेन्द्र सिंह बिष्ट, महिताब सिंह रावत, सुशील कुमार, सतेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र अधिकारी, पूजा त्यागी, हर्षिता, डॉ. अनिल मोहन राणा, मनोज रावत, प्रमोद चौहान, रचना रावत, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह आर्य, सोम द्विवेदी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!