उत्तरकाशी()। विकासखंड चिन्यालीसौड़ में ज्येष्ठ प्रमुख सहित 17 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को विकासखंड के सभागार में सम्पन्न हुआ। तहसीलदार अर्पिता गहरवार ने ज्येष्ठ प्रमुख सुमित्रा देवी असवाल सहित सभी 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख रणबीर महंत, कनिष्ठ प्रमुख भानुप्रिया थपलियाल व 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 28 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। लगातार बारिश के चलते 17 क्षेत्र पंचायत 28 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज कोहली, विशिष्ठ अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती व जिला पंचायत सदस्य शिवराज सिंह बिष्ट रहे।