Uncategorized

कुनीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के ध्वजवंदन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कुनीतियों के खिलाफ एकजुट होकर
लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने देश की सरहद पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। गांधी चबूतरे में बनी
महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेसी एकत्र हुए। उन्होंने ध्वज वंदन कर उसे सलामी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि
सेवादल सदा से जनसेवा और लोगों की भलाई के लिए काम करता आया है। आगे भी वह पूर्ण सेवाभाव से अपने
कर्तव्यों का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि कुनीतियों के चलते देश का विकास रुक गया है। धार्मिक उन्माद, जातिवाद
और क्षेत्रवाद की भावनाएं बढ़ रही हैं। इसको रोकने और देश की एकता व अखंडता के लिए सेवादल पूरी निष्ठा से काम
करेगा। कार्यकर्ताओं ने देश की रक्षा के लिए सीमा पर शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में
इंद्रा जोशी, सुनीता टम्टा, पार्वती टंगड़िया, भीम कुमार, गोविंद कठायत आदि मौजूद रहे। कांडा के रामलीला मैदान में भी
हुआ कार्यक्रमकांडा। रामलीला मैदान में कांग्रेस सेवादल का ध्वजवंदन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत
सदस्य गोपा धपोला की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने समाज व राष्ट्रसेवा में अपना योगदान
देने की बात कर्ही। इस मौके पर सेवादल के जिलाध्यक्ष विरेंद्र नगरकोटी, जिपं सदस्य पूजा आर्या, दीपक कांडपाल, गंगा
लाल वर्मा, महीप कुमार, अजय साह, जगदीश प्रसाद, पंकज पांडे, कमलेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!