जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या से लोगोें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लावारिस कुत्तों ने तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पालिका से लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

स्थानीय निवासी संजय सिंह ने बताया कि शहर में लावारिस कुत्तों के झुंड शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रहे हैं। पालिका के मुख्य मार्ग, बस स्टेशन से लेकर मॉलरोड, एजेंसी चौक, कंडोलिया आदि चौराहों पर लावारिस कुत्तों के झुंड जमा हो रहे हैं। जिससे स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने पालिका से लावारिस कुत्तों के झुंड से निजात दिलाने की मांग उठाई है।