त्योहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आगामी त्योहारों और शाम को प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम के मद्देनजर कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कोतवाल जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने बाजार के विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि बाजार में जाम की स्थिति न बने और राहगीरों व स्थानीय व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भीड़ और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बैरियर लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं। कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क है। बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *