Uncategorized

ललित तिवारी अध्यक्ष महेश आर्या महामंत्री चुने गए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन के दूसरे दौर में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें ललित तिवारी अध्यक्ष और महेश आर्या महामंत्री चुने गए। अध्यक्ष पद पर विजयी ललित तिवारी ने हुकुम सिंह बनौला को 110 मतों से पराजित किया। ललित तिवारी को 147 मत प्राप्त हुए। वहीं, हुकुम सिंह बनौला को कुल 37 मत पड़े। महामंत्री पद पर भी आमने-सामने की टक्कर रही। विजयी रहे महेश आर्या ने प्रतिद्वंद्वी आंनद सिंह नेगी को 86 मतों से पराजित किया। महेश को 131 मत और आनंद को 45 मत मिले। इसके अलावा त्रिलोक सिंह फर्त्याल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्नी कनवाल उपाध्यक्ष और एबी कांडपाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नाजिम सिद्दिकी, कुमाऊं मंडल के मडंलीय अध्यक्ष जेडी उपाध्याय, चंपावत जिला के अध्यक्ष दरवान सिंह, मिनिस्ट्रीयल एसोशियेशन के अध्यक्ष सीएस नैनवाल, वाहन चालक महासंघ सरंक्षक पीसी जोशी की देखरेख में हुई । इस मौके पर गणेश मठपाल, ललित चंद्र, आंनद सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र आर्या, हरीश सिंह, महेश आर्या, नंदन सिंह, भूपाल राम, ममता रावत, दिनेश गोस्वमी पूरन सिंह, नवीन चंद्र पांडेय, मोहनी भट्ट, मंजू रौतेला, नंदी बिष्ट, चंदन गिरी, रमेश गिरी, योगेंद्र, जुनैद रहमान, कमल, सुरेश, पान सिंह, समेत कई चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!