Uncategorized

अग्निकांड प्रभावितों से मिले भाजपा नेता सुभाष पांडे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। तहसील के सैनोली गांव में अग्नि कांड से प्रभावितों को सहायता का इंतजार है। इधर, गुरुवार को भाजपा नेता सुभाष पांडे ने गांव का दौरा कर लोगों को सांत्वना दी। इस अग्निकांड में बड़ी तादात में घास से लुट्टे जल गए थे, वहीं दो लोग भी आग से सुलझ गए थे। पालतू जानवर भी आग की चपेट में आने से घायल हुए हैं। इधर, भाजपा नेता पांडे ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से गांव का मुआयना कर राहत प्रदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि देवी आपदा मद से प्रभावितों को सहायता प्रदान की जाय। इस मौके पर उपप्रधान चौकुना राजेंद्र सिंह धानक, प्रकाश धानक, प्रकाश जोशी, जगदीश नेगी, दीवान नेगी, लक्ष्मण नेगी, पान सिंह नेगी, मनोज नेगी, गंगा सिंह नेगी, जैत सिंह, रोहित नेगी, महेंद्र धानक, रोहित धानक आदि लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!