विधिक शिविर में छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के दिशा निर्देशन पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एकेश्वर में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिका शिक्षा, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, किशोर अपराध, लैंगिक अपराध, पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में पीएलबी पुष्पेंद्र राणा ने छात्राओं को कानूनी ज्ञान सरल माला पुस्तक वितरित की। उन्होंने विधिक सेवा विधिक सहायता, नालसा सालास और डालसा के बारे जानकारी दी। पीएलबी सुनील रावत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की देखरेख व उनके संरक्षण की जिम्मेदारी माता-पिता, अभिभावक व शिक्षकों की होती है। उन्होंने समस्त छात्राओं से अपील की है कि यदि उनके साथ कोई भी गलत कार्य हो रहा हो तो वे इसकी बारे में तुरंत अपने अभिभावकों व शिक्षकों को बताएं। इस मौके पर प्रधानाचार्य इंदिरा रावत, शिक्षिका सुरेखा सहित शिक्षिकाएं, छात्राएं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *