रुद्रप्रयाग : गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते जनपद में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अलकनंदा और मंदाकिनी का जल स्तर भी बढ़ गया है। हालांकि दोनों नदियां खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे बह रही है। वहीं बारिश से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 15 सड़कें बंद हो गई है जिनको खोलने का काम जारी है। दो दिनों से जनपद में हो रही बारिश से कई जगहों पर दिक्कतें पेश कर दी है। नगर में मानसून की यह पहली बारिश है जिससे कई जगहों पर भू-स्खलन की घटनाएं भी हुई है। कई जगहों पर सड़कों का पुश्ता, दीवार और सड़क धंसने एवं मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है। (एजेंसी)