पुल पर हल्के वाहन का ही होगा आवागमन

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : ताला-बंरगाली मोटर मार्ग पर स्थित स्पान स्टील गार्डर भू-स्खलन के कारण सेतु का बांया एबटमेंट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत सेतु पर एक बार में एक ही हल्के वाहन का आवागमन हो सकेगा।
अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ राम प्रकाश नैथानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा बीते 30 मई को ताला-बंरगाली मोटर मार्ग के किमी 1 है.मी. (8-10) पर स्थित 36 मीटर स्पान स्टील गार्डर सेतु का निरीक्षण किया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में हो रहे भू-स्खलन के कारण सेतु का बांया एबटमेंट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने से उक्त सेतु भारी वाहनों हेतु असुरक्षित हो गया है। बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत फिलहाल एक बार में एक हल्के वाहन का ही संचालन किया जाना संभव होगा। साथ ही अन्य आवश्यक परीक्षण भी किए जा रहे हैं, जिससे अन्य कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों व वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त सेतु पर भारी वाहनों का संचालन न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *