जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल क्षेत्र के अनेकों देवी मंदिरों में पशुबलि प्रथा रोकने के सफल प्रयास करने वाले पशुप्रेमी गबर सिंह राणा को लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब ने सम्मानित किया। 85 वर्षीय गबर सिंह राणा सोमवार को श्रीनगर पहुंचे थे। यहां लॉयंस क्लब श्रीनगर के सदस्यों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों पर लॉयंस रिसपॉंसिबल पर्सन अवार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया।