उत्तराखंड में सशक्त भू कानून लागू करवाने की लड़ाई लड़ेंगे: उपपा

देहरादून। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा है कि उत्तराखंड में विशेष भू-कानून लागू करने की जरूरत है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी इसके लिए पूरे दमखम के साथ प्रदेशभर में माहौल बनाने का काम करेगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भू कानून को एक बड़ा और अहम मुद्दा बनाने का काम किया जाएगा। वह रविवार को देहरादून में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि करीब 21 सालों में दोनों राजनैतिक दलों ने प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों को पूंजीपतियों और माफियाओं को लुटाकर राज्य की अवधारणा तार-तार कर दी। अब चुनाव नजदीक आते ही सशक्त भू कानून की बातें की जा रही हैं। भाजपा सरकार के एक पूर्व सीएम ने 2018 में भू कानून को संशोधित कर पहाड़ को बेहद गहरा जख्म दिया है। ऐसे में कृषि भूमि की खरीद की सीमा दोबारा निर्धारित की जानी चाहिए। भू-उपयोग परिवर्तन से संबंधित कानूनों को और ज्यादा सख्त बनाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *