उत्तराखंड

भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल के उपाध्यक्ष गौरव कौशिक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरव कौशिक ने बताया कि उपेक्षा से आहत होकर उन्हें त्याग पत्र दिया है। भाजपा में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा की जा रही है। समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। जनसेवा के मूल उद्देश्य से भटककर पार्टी में चाटुकारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है। बड़े नेताओं की चरण वंदना में लगे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान आंदोलन जैसी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देवस्थानम् बोर्ड तथा चारधाम यात्रा पर रोक जैसे निर्णय लेकर हिन्दू भावनाओं पर कुठाराघात हो रहा है। पूरे देश में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीें हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!