मालदेवता में देर रात हुड़दंग, आपस में भिड़े दो पक्ष

Spread the love

देहरादून, थाना रायपुर क्षेत्र के मालदेवता में देर रात सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा और आपसी विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 28/29 सितंबर की देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि मालदेवता क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से शोर-शराबा करते हुए आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना रायपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर जानकारी करने पर पता चला कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि वे और अधिक उग्र हो गए तथा एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे।स्थिति बिगड़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *