शराब पीकर वाहन न चलाने को किया जागरूक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : थाना कीर्तिनगर पुलिस की ओर से आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर में साइबर जागरूकता पर अभियान चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नैन सिंह चौहान, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया अपराध, साइबर बुलिंग और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। संदिग्ध गतिविधि की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में देने की अपील की। गौरा शक्ति ऐप की जानकारी देते हुए इसके उपयोग और आपातकालीन सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, नाबालिग वाहन संचालन के दुष्परिणाम और शराब पीकर वाहन न चलाने पर भी जागरूक किया गया। इस मौके पर वक्ता के रूप में अपर निरीक्षक दीपेंद्र रावत व एसआई सुषमा रावत आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *