श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने एक चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया। कोतवाली संजय मिश्रा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कार का चालक हिमांशु निवासी ग्राम सुमाड़ी तिलवाड़ा, जनपद रुद्रप्रयाग को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। अभियान में कुल 56 चालान किए गए। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 31 चालानों से 18 हजार रुपये व पुलिस एक्ट के तहत 25 चालानों से 6 हजार 200 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। (एजेंसी)