साइबर अपराध को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Spread the love

नई टिहरी। पुलिस चौकी कुमाल्डा की टीम ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चौकी क्षेत्र के दूरस्थ राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय भुत्सी जाकर वहां पर अध्ययनरत करीब 80 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के साथ साइबर अपराध, ड्रग्स व मादक पदार्थों के संबंध में जानकारी देते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस अवसर पर राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवम उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस रावत व भैरवेंद्र सिंह के साथ ही स्कूल के अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं ग्रामवासी ने भी मौके पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्राम वासियों से एकल रूप से रह रहे वरिष्ठ लोगों के संबंध में जानकारी लेते हुए ग्राम सभा भुत्सी में ग्राम सुरक्षा समिति का पुर्नगठन करते हुए ग्राम सुरक्षा समिति व सीएलजी मेंबर्स की मीटिंग ली। इसके साथ ही ग्राम अपराध रजिस्टर को भी अध्याविक किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *