एकजुटत का प्रतीक है महाकुंभ मेला: स्वामी चिदानंद

Spread the love

देहरादून। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि महाकुम्भ मेला एकजुटता का प्रतीक है। महाकुम्भ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए मानव एकजुटता का सबसे बड़ा महोत्सव है। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि आज जब विश्व में विभिन्न प्रकार के संघर्ष, आतंकवाद और असहमति फैल रही हैं। ऐसे में मानवता को एकजुट करने के लिए एक ठोस प्रयास की आवश्यकता है। ताकि दुनियाभर में मानवता, समानता, और भाईचारे का संदेश प्रसारित हो सके। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सभी मानव हैं, और हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य एक-दूसरे के साथ प्रेम और एकता से जीना है। उन्होने भारत की संस्कृति विश्व एकता की संस्कृति है। यहाँ पर विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का संगम होता है। भारत ने हमेशा मानवता, समानता, और एकता का संदेश दिया है। भारत में अनेकता में एकता की भावना हमेशा से विद्यमान रही है। यह विविधता ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है। यहाँ पर विभिन्न धर्म, भाषा, जाति, और रंग के लोग रहते हैं, लेकिन सभी का उद्देश्य एक ही है – समाज में शांति और सौहार्द्र का वातावरण स्थापित करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *