कोटद्वार-पौड़ी

महानिदेशक के कार्यालय कक्ष के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेगें कार्मिक प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची 30 जून के अनुसार निकाली जाय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल नैनीताल एवं गढ़वाल मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची 30 जून 2020 के अनुसार निकाली जाय। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पद पर द्वितीय पदोन्नति सूची निकाली जाय व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति संशोधन आदेश जारी किए जाये। पदाधिकारियों ने कहा कि 5 अगस्त 2020 को राज्य मुख्यालय देहरादून के 8 पदाधिकारी/सदस्य महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के कार्यालय कक्ष के बाहर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भूख हड़ताल/धरने पर रहेंगे तथा प्रवक्ताओं के पदोन्नति आदेश की भांति ही प्रधान सहायकों के पदोन्नति आदेश में नियमानुसार आंशिक संशोधन आदेश पारित करवाएंगे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने निदेशालय की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए इसमें सुधार किए जाने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में कुमाऊं मंडल नैनीताल व गढ़वाल मंडल में आंदोलन चल रहा है वह सूची निकालने तक जारी रहेगा। सूची जारी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र आंदोलन में तब्दील कर दिया जाएगा। बैठक में जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष कुमाऊं मण्डल नैनीताल, मुकेश बहुगुणा अध्यक्ष गढ़वाल मंडल, धीरेंद्र कुमार पाठक मंडलीय सचिव कुमाऊं मंडल नैनीताल, सीता राम पोखरियाल सचिव गढ़वाल मंडल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष रतूड़ी, मालविका पंत प्रदेश संयुक्त मंत्री, शंकर बिष्ट अध्यक्ष चमोली, वीरेन्द्र पाण्डे अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर, नगेंद्र जोशी अध्यक्ष चंपावत, पुष्कर भैंसोडा अध्यक्ष अल्मोड़ा, सौरव चंद अध्यक्ष पिथौरागढ़, पूरण राणा अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल, सुजीत रावत अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल, विपिन सैनी अध्यक्ष हरिद्वार, प्रेम सिंह राणा सचिव रुद्रप्रयाग, रविन्द्र पाण्डे सचिव चंपावत, हरजीत सिंह से सचिव ऊधमसिंह नगर, जसपाल केमवाल सचिव टिहरी, दीपक बहुगुणा सचिव पौड़ी गढ़वाल, पंकज जोशी सचिव अल्मोड़ा, सतीश कुमार सचिव चमोली, रोहित कुमार सचिव हरिद्वार, प्रवीण कुमार सचिव देहरादून, सौम्य धौंडियाल मण्डलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गढ़वाल, अंकुर शर्मा उपाध्यक्ष गढ़वाल, अजय जोशी मण्डलीय प्रचार मंत्री कुमाऊं मण्डल, राजेश बडोनी, कपिल नैथानी आदि उपस्थित थे।

अधूरी पदोन्नति सूची से कार्मिकों में रोष
ऑनलाइन बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 30 जून 2020 को निदेशालय से जारी वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक की अधूरी पदोन्नति सूची से राज्य के सभी मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों में व्यापक रोष व्याप्त है। पदस्थापना में आ रही व्यहारिक समस्याओं यथा एक्ट 2017, संक्रमण काल, दुर्गम श्रेणी के पदों की संख्या का काम होना आदि के कारण जारी पदोन्नति सूची में सम्मिलित कार्मिको को पदोन्नति का लाभ उनके वास्तविक कार्यभार ग्रहण करने की तिथि के उपरांत 30 जून 2020 से देय होगा। प्रधान सहायकों की पदोन्नति पदस्थापना सूची जारी किए जाने हेतु महानिदेशक तथा निदेशक से समय सीमा तय करते हुए 5 अगस्त 2020 तक सूची जारी की जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के शेष रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नति (अर्ह कार्मिक) जारी की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!