उत्तराखंड

महंत राजेंद्रदास बापू महाराज बने अखिल भारतीय संत समिति के सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित नकलंक धाम के महंत राजेंद्रदास बापू महाराज को अखिल भारतीय संत समिति का सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष बनाए जाने पर आश्रम के संतों व गुजराती समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। नकलंक धाम के कोठारी धर्मेन्द्र दास बापू ने बताया कि सनातन धर्म संस्ति के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे महंत राजेंंद्रदास बापू के योगदान को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय संत समिति का सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में सनातन हिंदू धर्म निरंतर उन्नति की और अग्रसर हो रहा है। महंत राजेंद्रदास बापू महाराज के गुजरात संत समिति सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष बनने से सनातन धर्म संस्ति को मजबूती मिलेगी। विजय बापू महाराज ने कहा कि महंत राजेंद्रदास बापू महाराज उच्च कोटि के विद्वान संत हैं। धर्म संस्ति के प्रचार प्रसार में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों के उत्थान में उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। उनके संत समिति का सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष बनने से धर्मनगरी के संत समाज में हर्ष का माहौल बना हुआ है। महंत राजेंद्रदास बापू महाराज को अखिल भारतीय संत समिति के सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष बनाए जाने से युवा संतों को भी मार्गदर्शन मिलेगा। हिंदू संस्ति के संरक्षण संवर्द्धन में सभी को अपना सहयोग करना चाहिए। गुजराती तीर्थ पुरोहित नितिन कौशिक ने महंत राजेंद्रदास बापू महाराज को अखिल भारतीय संत समिति का सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म संस्ति के प्रति गुजराती समाज अटूट आस्था व निष्ठा रखता है। धर्म संस्ति के संरक्षण संवर्द्धन व प्रचार प्रसार में महंत राजेंद्रदास बापू महाराज का हमेशा अहम योगदान रहा है। उन्हे अखिल भारतीय संत समिति का सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष बनाए जाने से समस्त गुजराती समाज का मान बढ़ा है। विजय बापू महाराज ने भी महंत राजेंद्रदास बापू महाराज के अखिल भारतीय संत समिति के सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!