बेलड़ा प्रकरण पर महासंघ ने 27 को बुलाई महापंचायत

हरिद्वार। पूर्व न्यायाधीश कांता प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद मुआवजा लेकर उनके घर जा सकते हैं तो हरिद्वार में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या होने पर उसके घर क्यों नहीं आ सकते? उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय रोशनाबाद से सटे बाबा साहब ड़बीआर आंबेडकर चौक पर बेलड़ा प्रकरण महापंचायत आहूत की जाएगी। महापंचायत में जिले के साथ ही बाहरी राज्यों से भी समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। पूर्व न्यायाधीश रविवार को टिबड़ी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में अनुसूचित जाति के सामाजिक संगठनों के महासंघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेलड़ा प्रकरण में जब तक पुलिस के अधिकारी नहीं बदले जाएंगे तब तक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि मृतक पंकज की पत्नी को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन और डीए मिलना चाहिए। मृतक के बच्चों का ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाए, इसका प्रावधान भी एससी-एसटी एक्ट में है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि महासंघ के बैनर तले समाज की लड़ाई लड़ी जाएगी। आगामी 27 जुलाई को महापंचायत में पूरे देश से समाज के लोग एकत्रित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेलड़ा निवासी पंकज की हत्या की गई है।
इस दौरान मास्टर मोदीमल तेगवाल, रफल पाल, प्रियव्रत, राजेश गौतम, मदनलाल, प्रो़धर्मेंद्र कुमार, स्वराज सिंह, राजदीप मेनवाल, मानपाल सिंह रवि, दर्शन लाल, संजय भारती, आदित्य बृजवाल, तीर्थ पाल रवि, विजय पाल सिंह, किशोर पाल, नत्थू सिंह, बृजेश कुमार, जगजीवन राम, बलजीत सिंह, सोनू लाठी, सतपाल सिंह, अधिवक्ता विनोद आजाद, रोहित कुमार, आजाद वीर, गुलाब गौतम, शेखर, दीपक सेठपुर, पीएल कपिल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *