महाराज अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्री वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से शनिवार को महाराज अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महाराज अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
नजीबाबाद चौक स्थित अग्रसेन मूर्ति के निकट कार्यक्रम की शुरूआत संगठन के अध्यक्ष शरद चंद्र गुप्ता ने दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि अग्र समाज ने देश में संकट के समय सदैव अपना योगदान दिया है। कोरोना काल में भी अग्र बंधुओं ने समाज में अपनी भागीदारी निभाई है। महिला वैश्य सभा की अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल ने कहा कि संगठन से जुड़ी महिलाएं भी समाजसेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहती हैं। सभा के सदस्यों ने अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ ही आरती भी की। साथ ही मिष्ठान वितरण कर महाराज अग्रसेन के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। इस मौके पर महामंत्री राकेश मित्तल, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी, गोपाल बंसल, दिनेश ऐरन, अरविंद बंसल, महेंद्र अग्रवाल, संजय मित्तल, नितिन अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, नीरज गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, अवधेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *