बिग ब्रेकिंग

महेन्द्र भट्ट बने उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा में बीते कई दिनों से संगठन में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं पर आखिरकार आज विराम लग गया है। भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से मदन कौशिक को हटाकर पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट को उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। गौरतलब है कि विगत दिनों पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे़ पी़ नड्डा से मुलाकात के बाद से ही सोशल मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद आज राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। भट्ट की संगठन और केन्द्रीय नेतृत्व में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके साथ ही वे कड़क बयानबाजी और विपक्ष पर मजबूती से हमला करने में माहिर माने जाते हैं। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं। माना जा रहा है की भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है।
उत्तराखंड के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पार्टी हाईकमान से मिली सौगात के बाद गद्गद दिखाई दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर महेंद्र भट्ट कि क्या प्राथमिकताएं रहेंगी, महेंद्र भट्ट ने सरकार के साथ बेहतर समन्वय और पार्टी के अंतिम छोर पर खड़े कार्यकर्ता को भी साथ लेकर चलने का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर से खासकर चमोली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसका मैं आभारी हूं। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे । मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है और जो अपेक्षा की गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर जनता व क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा और निकाय चुनाव, पार्टी को चुनाव में पहले स्थान पर लाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी हर चुनाव में आगे रहेगी। उन्हें पार्टी का लंबा अनुभव है, निश्चित रूप से यह अनुभव पार्टी को आगे लाने में काम आएगा। इसके बाद महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिले।
जीवन परिचय रू
-1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला।
-1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे।
-1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला।
-2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
-2002 से 2005 तक युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य-हिमांचल एवं महाराष्ट्र युवामोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभाला।
-32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में 39 नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला।
-2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व, प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे।
-2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे।
– 2012 से 2014 तक दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी रहे।
– 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा मं प्रदेश मंत्री रहे।
-2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे।
-2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए।
-रामजन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे।
-उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!