Uncategorized

महंगाई ने तोड़ी देश के लोगों की कमर : कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा महंगाई ने देश के लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा शासन में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके देश के मुखिया अच्छे दिनों की बात कर देश के लोगों को धोखा दे रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेसियों ने प्रदीप लाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा देश में बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सब्जी, आटा, तेल सहित अन्य जरूरी वस्तुएं लोगों की पहुंच से दूर होते जा रही है। यह पहला मौका है जब पेट्रोल सौ के पार पहुंच गया है। बावजूद इसके भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। कहा देश में अमीरों का खजाना भरता जा रहा है। लेकिन देश के मुखिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मोदी ने अच्छे दिनों की बात कर चुनाव लड़ा और जीता। लेकिन उन्हें यह गंभीरता से समझना चाहिए कि क्या आम लोगों के अच्छे दिन आए। कहा भाजपा सरकार को देश के लोगों को धोखा देना छोड़ना होगा। नहीं तो देश की जनता उसे इसका करारा जवाब देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो लोगों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!