Uncategorized

महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को सीमित संख्या में पहुंची गर्भवती महिलाएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में बुधवार को इस बार बहुत कम संख्या में गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची। भीड़ कम होने के चलते गर्भवती महिलाओं को बारी का भी लंबा इंतजार नही करना पड़ा। जिस कारण दूर दराज से पहुंची महिलाओं ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि महिला अस्पताल में केवल बुधवार के दिन ही गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। जिस कारण यहां नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं भारी संख्या में अल्ट्रासाउंड को पहुंचती हैं। इस बार करवाचौथ के चलते सीमित संख्या में ही गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड को पहुंची। जबकि अन्य जांचों के लिए भी बीते बुधवार की अपेक्षा बहुत कम महिलाएं यहां पहुंची। हालाकि इधर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नही होने से मरीजों कोक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डा़ कुसुम लता बुधवार को महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!