Uncategorized

न्यूनतम तामपान में गिरावट दर्ज, 2 डिग्री लुढ़का पारा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। नवंबर की शुरुआत से ही अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया। लगातार न्यूनतम तामपान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी तेज धूप खिलने के बाद न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़कर 7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम में सुबह शाम हर रोज ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। सुबह शाम की ठंड बढ़ने के साथ ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लग गए हैं। बाजार में भी दिन में अधिकांश लोग गर्म कपड़े पहन कर निकल रहे हैं। लेकिन दिन में चटख धूप खिलने से मौसम अभी सुहावना बना है। मंगलवार को भी अल्मोड़ा में दिन भर चटख धूप खिली रही। इसका लोगों ने भरपूर आंनद लिया। दिन में तेज धूप का लोग घरों की छतों पर बैठकर आंनद लेते हुए दिखाई दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!