महिला कांग्रेस ने शहर में रैली निकालकर मंत्री के इस्तीफे की मांग की

Spread the love

देहरादून()। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने शहर में रैली निकालकर एपस्टीन फाइल के मामले में केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से गांधीपार्क-घंटाघर-पल्टन बाजार, तहसील चौक होते हुए रैली निकाली। रैली कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई। कांग्रेसियों ने विशेष पोषाक पहनकर विरोध-प्रदर्शन किया और केन्द्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की। अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि एपस्टिन फाइल में नेताओं के नाम सामने आने की खबरें अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं। यदि इन फाइलों में किसी भी प्रकार से उनका उल्लेख हुआ है, तो देश की जनता के सामने पूरी सच्चाई आना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख से जुड़ा हुआ है। कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच हो। केंद्र सरकार इस विषय पर संसद और देश की जनता के सामने स्पष्ट वक्तव्य दे। मार्च में महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महासचिव निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, प्रतिमा सिंह देवेन्द्र कौर, रेख ढींगरा, भावना, जिलाध्यक्ष टिहरी आशा रावत, शिवानी थपलियाल, उमा पंवार, अनीता सकलानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *