कोटद्वार-पौड़ी

महिलाओं ने पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्रावण मास में हरेला पर्व के उपलक्ष में अंबेडकर पार्क झंडीचौड़ उत्तरी में महिला मंगल दल की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।
शनिवार को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंगल दल की अध्यक्षा और समाज सेवी गीता सिंह ने किया। उन्होंने सभी महिलाओं और उपस्थित लोगों से पौधों का संरक्षण अपने पाल्यों की तरह करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा और एतिहात के साथ महामारी का डटकर मुकाबला करें। पौधरापेण कार्यक्रम में महिला मंगल दल की सदस्यों ने आम, कटहल, आंवला, लीची, जामुन और अनार के करीब 50 पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को पौधे वितरण भी किये गए। इस अवसर पर विनोद देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, मीनाक्षी देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, सीमा देवी, नीलवती देवी सभी महिलाये मौजूद रही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!