Uncategorized

मजदूरी मांगने पर युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। मजदूरी मांगने पर साथी श्रमिकों ने रम्पुरा निवासी युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। इससे वह गंभीर रूप् से झुलस गया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। बाद में लोगों ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रम्पुरा निवासी 20 वर्षीय विवेक पुत्र रमेश कोली मजदूरी करता है। मां मीना ने बताया कि गुरुवार रात को भाजपा की आयोजित रैली के झंडे लगवाने के लिए तीन युवक उसे अपने साथ ले गए थे। शाम को मजदूरी के 200 रुपये मांगे तो उन्होंने शुक्रवार का आश्वासन दिया। शुक्रवार रात विवेक उनसे रुपये लेने गया तो वे लोग गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि इस दौरान तीनों ने उसकी पहले पिटाई की और बाद में विवेक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे विवेक गंभीर रूप से झुलस गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना विवेक के स्वजनों और पुलिस को दी। इसके बाद वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और विवेक के बयान दर्ज किए। रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!