आत्मनिर्भर बन आर्थिकी मजबूत करें महिलाएं

Spread the love

महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बन अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत बनाने की अपील की है। कहा कि संस्थान स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को अपना सहयोग देगी। इस दौरान महिलाओं को स्वरोजागर शुरू करने के तरीके भी बताए गए।
शुक्रवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं व कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अनुकृति गुसाईं ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ना है। पौड़ी जिले में कई महिलाएं उनकी संस्था से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं। कहा कि उत्तराखंड के बेहतर विकास में युवा व महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उनकी संस्था पहाड़ों में युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने का भी प्रयास कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि हमें अपने पहाड़ों के बेहतर विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मिली जानकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, धीरेंद्र नेगी, अमित राज, देवाशीष रावत, विनयपाल नेगी, मनदीप पटवाल, कुलदीप पटवाल, नीरज पटवाल, विवेक नेगी, संगीता राणा ,मीनाक्षी, कविता, मनीषा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *