मालती जुयाल बनी महामंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : भाजपा महिला मोर्चा सतपुली मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का गठन मंडल मोर्चा की अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल ने मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट की संस्तुति के आधार पर किया। उक्त जानकारी देते हुए महिला मोर्चा मंडल सतपुली की अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल ने बताया कि महिला मोर्चा सतपुली मंडल की कार्यकारिणी में शशि भट्ट, पुष्पा असवाल और मोनिका रावत को उपाध्यक्ष, मालती जुयाल को महामंत्री, शांति देवी, कांति देवी एवं राजेश्वरी देवी को मंत्री, सरोजनी देवी को कोषाध्यक्ष, पुष्पा रावत को मीडिया प्रभारी, पुष्पा आर्य को सह मीडिया प्रभारी तथा मीना देवी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *