कोटद्वार-पौड़ी

मंडल मुख्यालय में जाम के झाम से हो रही परेशानी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
मंडल मुख्यालय में जाम के झाम से स्थानीय निवासियों सहित वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। एसएसपी के सख्त निर्देशों के बावजूद भी शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। सड़कों पर आड़े तिरछे पार्क वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि नो पार्किंग में वाहन पार्क करने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
पौड़ी शहर में दिन प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। श्रीनगर रोड़, मुख्य बस अड्डा, कोटद्वार तिराहा, सहित कई अन्य व्यस्ततम मार्गां पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन पार्क करने, सड़क किनारे संचालित हो रहे गैराज शहर क्षेत्र में जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। कई बार गैराज संचालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही वाहनों की मरम्मत शुरू कर देते हैं, जबकि कई गैराज संचालक वाहनों की धुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही करते हैं। लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है। स्थानीय निवासी महेश प्रसाद, गोकर्ण सिंह, दरम्यान भंडारी आदि ने कहा कि सड़कों पर वाहनों की धुलाई व मरम्मत पुलिस की शह पर ही की जाती है। पुलिस से कई बार शिकायत करने पर ही अनसुना कर दिया जाता है। वहीं सीओ सदर पीएल टम्टा का कहना है कि शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने से यह समस्या आ रही है। पुलिस नो पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!