मनीषा जोशी होगीं एएसपी कोटद्वार

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड शासन द्वारा पौड़ी जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय का स्थानान्तरण कर दिया गया है, उनका स्थान मनीषा जोशी लेंगी। सोमवार को जारी सूची में पौड़ी जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मुख्यालय प्रदीप राय का स्नानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार के पद पर किया गया है। जबकि उनके स्थान पर आईआरबी द्वितीय हरिद्वार की उप सेनानायक मनीषा जोशी को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 18 और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी स्थानान्तरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *