प्रतियोगिता में मानसी रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: उन्नत भारत अभियान के तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज जमलाखाल में शिक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भविष्य में रोजगार संबंधी करियर टिप्स की जानकारियां दी गई।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मानसी ने पहला, आशीष बिष्ट ने दूसरा व हिमांशु ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में जीबीपंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़डौड़ी के डा.सुनील चमोली व डा.सचिन तेज्यान के नेतृत्व में कालेज के छात्र-छात्राओं ने बच्चों को कई जानकारियां दी। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य दिलबर सिंह नेगी, बसंत कुमार, अनिल नौटियाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, मंजू जुयाल, इंद्रमोहन सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *