कोटद्वार-पौड़ी

नई कार्यकारिणी के गठन पर हुआ मंथन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ की पौड़ी गढ़वाल संयोजक मंडल की बैठक नगर पालिका सभागार पौड़ी में आयोजित की गई। बैठक में महासंघ की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस मौके पर जनपद स्तर पर महासंघ की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चर्चा हुई। बैठक में संयोजक मंडल का विस्तार करते हुए विभिन्न संगठनों के लिए जनपद अध्यक्ष एवं मंत्री को संयोजक नामित किया गया। निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जनपद के विभिन्न संगठनों के जनपद अध्यक्ष एवं मंत्रियों की बैठक संयोजक मंडल के साथ की जाएगी। जिसमें जनपद कार्यकारिणी के गठन एवं संगठनों की मांग को सम्मिलित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराया जाएगा। संयोजक मंडल की इस बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जयदीप रावत, रेवती नंदन डंगवाल, सीताराम पोखरियाल, संजय नेगी, भवान सिंह नेगी, प्रवीण, भारत सिंह बिष्ट,जसवंत सिंह रावत, दीपकान्त गैरोला, मनोज सिंह, जगदीश सिंह रावत, बबीता, शांति नेगी, केशर सिंह असवाल, विनोद रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!