Uncategorized

बेजेपी कार्यसमिति की बैठक में कई बिन्दुओं पर चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि नगर मण्डल की कार्यसमिति मण्डल अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद सकलानी की अध्यक्षता आयोजित की गई। इस मौके पर दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्री गणपति पैलेस में आयोजित बैठक में मुख्य अथिति के रूप में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल एवं प्रभारी के रूप में चण्डी प्रसाद भट्ट, मुख्य वक्ता अनूप सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने प्रतिभाग किया। कार्यसमिति में मौजूद अथितियों एवं कार्यकर्ताओं का मण्डल अध्यक्ष जेपी सकलानी ने स्वागत अभिनंन्दन किया। उन्होने मुख्य अथिति को पीपल की पौध वृक्षारोपण के लिए भेंट की। चण्डी प्रसाद भट्ट ने संगठनात्मक वृत्त निवेदन, कार्यकर्ता उपस्थिति और आगामी कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की। कार्यसमिति में उमेश कांडपाल ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिस पर चंद्रशेखर बेंजवाल और महेंद्र राणा ने अनुमोदन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने इसका समर्थन किया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी का धन्यवाद करते हुए आभार जताया। साथ ही 2022 के चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कार्यकर्ताओं का अभिनंन्दन करते हुए आग्रह किया कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का अभियान चलाएं। उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का पर्यटन, तीर्थाटन आधारित लोगों को 200 करोड़ के आर्थिक पैकेज देने पर आभार जताया। मुख्य वक्ता के रूप में अनूप सेमवाल ने भाजपा इतिहास विकास और वर्तमान में भाजपा की समाजिक भूमिका पर विचार रखे। वर्तमान चुनौतियों को सरकार द्वारा बखूबी निभाने के लिए सरकार का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष ने समापन की घोषणा की। कार्यसमिति के मंच संचालन एवं बैठक का संयोजन मण्डल महामंत्री महेंद्र राणा एवं राजकिशोर विष्ट ने किया। कार्यसमिति बैठक में उमा रानी आर्य, दीपा नेगी, रजनी शर्मा, बीना राणा, सुनीता गोस्वामी, पुष्पा देवी, सरला देवी भट्ट, चंद्रशेखर बेंजवाल, जोत सिंह रावत, हर्षपति डिमरी, शकूर अहमद, नरेंद्र सिंह रावत, कुंवर सिंह, आशीष बमोला, विनय भट्ट, आलोक भट्ट, अनिल कुमार, अनिल कोठियाल, मनोज राणा, महेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!