मैराथन दौड़ 21 मई को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला खेल विभाग की ओर से आगामी 21 मई को कंडोलिया से देवप्रयाग मार्ग पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि युवा कल्याण विभाग के सहयोग से खेल विभाग द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिलाओं की मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कहा कि मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा। मैराथन दौड़ का शुभारंभ सुबह 09:30 बजे कंडोलिया से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों वर्गों में प्रथम पांच विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कार दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *