उत्तराखंड

विधायक से बोले मैस कर्मी – कब होगी हमारी मांग पर सुनवाई ?

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। इंजीनियरिंग कॉलेज के मैस कर्मचारियों का प्रशासनिक भवन में चल रहा आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। मैस कर्मियों ने शुक्रवार को कुंदन सिंह बजेठा और रूप सिंह को माल्यापर्ण कर क्रमिक अनशन पर बैठाया।
शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंचे विधायक महेश नेगी के सामने आंदोलनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा आखिर उनकी न्यायोचित मांग पर सुनवाई कब होगी। इस पर विधायक ने कहा उनकी मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता की जा रही है। कर्मचारियों के एक शिष्टमंडल को मुख्यमत्री से भी वार्ता के लिए ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा मैस कर्मचारियों की समस्याओं के लिए पहले स्वयं भी संघर्ष कर चुके हैं। इस बार भी कर्मचारियों की समस्याओं का निदान होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कॉलेज प्रशासन पिछले 30 सालों से उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। लेकिन इस बार मैस कर्मी अपने हक को लेकर रहेंगे। यहां संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, श्याम सिंह, जीवन सिंह बिष्ट, पनीराम, शांति पाल, लता देवी, पद्मा देवी, आनंद सिंह, चंदन आर्या, नंदन प्रसाद आदि रहे।
मैस कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन स्तर पर पहल की जा रही है। कॉलेज स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए पांच अक्तूबर को जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान किया निकाला जाएगा। -महेश नेगी, विधायक, द्वाराहाट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!