मसूरी पहुंचीं भाजपा की सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज

देहरादून। भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज उत्तराखंड की सह-प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचीं। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री व भारत के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई। बांसुरी स्वराज को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा संगठन की ओर से गढ़वाल क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में वह इन दिनों गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रही हैं। प्रवास के दौरान वह पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। इन बैठकों में क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *