उत्तराखंड

अल्मोड़ा में चला वृहद स्वच्छता अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय नैनीताल तथा उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जिला न्यायालय, जिला प्रशासन, नगरपालिका तथा अन्य संगठनों के द्वारा अल्मोड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान पिछले एक सप्ताह से जिला न्यायालय एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान के अंतिम दिन रविवार 18 जून को सिमकनी मैदान से यह वृहद स्वच्छता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत जिला जज कौशल किशोर शुक्ला ने सभी न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं अन्य स्वयं सेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने इस अभियान के लिए 4 टीमें, 4 अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की हुई थी, जिनके द्वारा अल्मोड़ा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई की गई। इन टीमों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भरत त्रिपाठी को सिमकनी मैदान से इन्द्रा कलोनी तथा स्टेडियम तक सम्पर्क मार्गोें का नोडल अधिकारी नामित किया गया था। इस आंवटित क्षेत्र में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, स्वयं सहायता समूह एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। तहसीलदार कुलदीप पाण्डे को सिमकनी मैदान से विश्वविद्यालय परिसर-एमईएस कार्यालय से कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा तक सम्पर्क मार्गों में स्वच्छता अभियान हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया था। आंवटित क्षेत्र में राजस्व विभाग के समस्त अधिकारीकरण, मुख्य षि अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य कार्मिकों ने श्रमदान किया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत गोविन्द सिंह मेहरा को सिमकनी मैदान से जलाल बैण्ड तक सम्पर्क मार्गों का नोडल अधिकारी नामित किया था। इस आंवटित क्षेत्र में मुख्य कोषाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग, मुख्य उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। जिला पंचायतीराज अधिकारी को सिमकनी मैदान से बेस अस्पताल-पटवारी चौकी खत्याड़ी तक सम्पर्क मार्गों के नोडल अधिकारी नामित किया गया था। इस आवंटित क्षेत्र में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीयध्निर्माण खण्ड, जिला प्रोवेशन अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
इसके साथ साथ जनपद की विभिन्न तहसीलों, ब्लक आदि में भी यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूली बच्चे, पुलिस प्रशासन, विभिन्न संगठन, तथा स्वैच्छिक संगठन के लोगों ने भी श्रमदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में लगे हुए कार्मिकों को जलपान भी कराया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!