जल संस्थान के ईई को मैक्स ने मारी टक्कर, दी तहरीर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मंगलवार रात सिद्धबली मंदिर के दर्शन के बाद अपने कालाबड़ स्थित आवास पर जा रहे कोटद्वार जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को एक मैक्स ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मैक्स लेकर फरार हो गया। घायल अधिशासी अभियंता को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अधिशासी अभियंता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
जल संस्थान कोटद्वार के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह सिद्धबली मंदिर के दर्शन कर पैदल अपने आवास कालाबड़ जा रहे थे। इसी दौरान जब वह कोतवाली के समीप पहुंचे तो एक मैक्स ने उन्हें टक्कर मारी दी। जिससे उन्हें चोट आ गई। बताया कि घटना के बाद मैक्स चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *