अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, दो घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पांचवे मील के समीप पहाड़ से आ रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक सहित एक व्यक्ति को चोट आई है।
जानकारी के अनुसार, सहारनपुर नागल ग्राम दौलजी निवासी अरविंद पाल मैक्स वाहन लेकर कर्णप्रयाग से कोटद्वार की ओर आ रहा था। कल्जीखाल के समीप ग्राम नलाई निवासी देवेंद्र पुत्र स्व. गबर सिंह भी वाहन में सवार हो गया। इस बीच कोटद्वार से पूर्व पांचवे मील के समीप एक कार तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थी। कार को देख मैक्स वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार खाई में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *