डेंगू के खात्मे को गंभीरता से करें कार्य : महापौर

Spread the love

महापौर हेमलता नेगी ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:शहर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के खात्में के लिए महापौर हेमलता नेगी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को डेगूं के समूल नष्ट के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बुधवार को महापौर ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शहर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रह है। ऐसे में सभी विभागों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने नगर निगम को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में समय से कूड़ा उठना चाहिए। महापौर ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि टूटे हुए चेंबरों को तत्काल ठीक कराया जाय। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश देते हुए महापौर ने कहा कि हर वार्ड में नियमित सफाई के साथ कीटनाशक दवार्ईयों का छिड़काव किया जाना जरूरी है तथा डस्टबिन के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाय। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त अजहर अली, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, जसवीर सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ़ दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह, जल संस्थान के एई वीआर चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *