प्रदेश का विकास कर रही भाजपा: विपिन
कोटद्वार पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड का बेहतर विकास कर रही है। सरकार ने गांव-गांव को सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया है।
बुधवार को कोटद्वार पहुंचे विपिन कैंथोला का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विपिन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति आमजन का भरोसा बढ़ा है। केंद्र व प्रदेश सरकार अमाजन के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य,शिक्षा व अन्य मूलभूत समस्याओं का गंभीरता से निराकर हो रहा है। पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। कहा कि 2024 का मिशन अब कार्यकर्ताओं के आगे है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अण्थ्वाल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, सौरभ नौडियाल, उमेश त्रिपाठी अनिता आर्य, कुलदीप रावत, अमित भारद्वाज, कुलदीप रावत, सुभाष पांडेय, नरेंद्र चौहान, पंकज भाटिया, प्रीति कुलाश्री आदि मौजूद रहे।