मेदवेदेव हैम्बर्ग ओपन के पहले दौर में हारे

हैम्बर्ग। अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल तक पहुंचे दानिल मेदवेदेव हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन टेनिस के पहले दौर में फ्रांस के गैर वरीय यूजो हम्बर्त से 4.6, 3.6 से हार गए। हम्बर्त का सामना अब क्वालीफायर जिरि वेसले से होगा। मेदवेदेव अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में डोमिनिक थीम से हारे थे जिन्होंने बाद में खिताब जीता।
तीसरी वरीयता प्राप्त गाएल मोंफिल्स भी पहले दौर में 103वीं रैंकिंग वाले यानिक हांफमैन से 4.6, 3.6 से हार गए। अब हांफमैन का सामना क्रिस्टियन कारिन से होगा जिन्होंने केइ निशिकोरि को 6.0, 6.3 से मात दी। चौथी वरीयता प्राप्त राबर्टो बातिस्ता एगुट ने दो बार के चैम्पियन निकोलोज बी को 6.4, 6.3 से हराया। अब वह जर्मनी के डोमिनिक कोफेर से खेलेंगे जिन्होंने योशिहितो निशिओका को 7.6, 4.6, 6.1 से मात दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *