उत्तराखंड

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का सदस्यता अभियान जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा नगर की मुख्य बाजार के व्यापारियों को देवभूमि व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता अभियान के तहत आज मुख्य बाजार में चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, टेढ़ी बाजार, कचहरी बाजार, खजांची बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पल्टन बाजार तक 512 व्यापारियों को देवभूमि व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता अभियान के साथ ही देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार के व्यापारियों से व्यापार से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को जाना और उन समस्याओं के समाधान हेतु वरिष्ठ व युवा व्यापारियों से सुझाव भी मांगे। मुख्य बाजार के व्यापारियों ने देवभूमि की इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने पर खुशी जाहिर की। सदस्यता अभियान के तहत आज सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी, हरेंद्र वर्मा, अनूप गुप्ता, अतुल साह, संजय साह श्रिक्खूश्, अभय साह, विनीत बिष्ट, दिनेश मठपाल, भीमा पवार, रोहित साह, कमल बिष्ट, शाहनवाज अंसारी, मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, अमन अंसारी, सुमित सोनकर, सुमित गुप्ता, सुमित साह, दीप चंद्र जोशी, संजय बिष्ट, रहमान खान, सार्थक साह, राहुल गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!